पीएम से गुहार, सेबी से रुपये मिले तो चले रोजगार
जासं फतेहपुर सहारा इंडिया में काम करने वाले अभिकर्ताओं और कंपनी में धन जमा करने वा
जासं, फतेहपुर : सहारा इंडिया में काम करने वाले अभिकर्ताओं और कंपनी में धन जमा करने वालों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की। कहाकि सहारा और सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड ) के बीच हुए विवाद के चलते लोगों के द्वारा जमा धन नहीं मिल पा रहा है। अभिकर्ताओं की रोजी रोटी छिनी हुई है। सहारा परिवार से जुड़े अभिकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कहाकि मामला सुप्रीमकोर्ट के संज्ञान में हैं लेकिन सेबी की ज्यादती रुकने का नाम नहीं ले रही है। सहारा परिवार के ऊपर आर्थिक संकट होने के चलते देश में करोड़ों लोग परेशान हैं। इस मौके पर राम चंद्र पटेल, अजय त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, धनंजय मिश्रा, विनोद दिवाकर, अशोक लोधी, एसएन दीक्षित, अरिमर्दन, प्रदीप गुप्त, अशोक विश्वकर्मा, मनोज त्रिपाठी रहे।