Move to Jagran APP

नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म

संवाद सूत्र, जहानाबाद : प्रसव के लिए सीएचसी जहानाबाद आ रही महिला ने ई-रिक्शा में बच्ची को जन्

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 11:10 PM (IST)
नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म
नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म

संवाद सूत्र, जहानाबाद : प्रसव के लिए सीएचसी जहानाबाद आ रही महिला ने ई-रिक्शा में बच्ची को जन्म दिया। सूचना के आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। महिला को सीएचसी में भर्ती किया गया है। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

loksabha election banner

अमौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नोनारा कंजरन डेरा गांव निवासी दिलीप गिहार की पत्नी रुबी को सोमवार सुबह 10 बजे प्रसव पीड़ा हुई। सास केशा देवी गांव से ई-रिक्शा में प्रसव के लिए महिला को सीएचसी जहानाबाद ला रही थी। तभी अमौली-जहानाबाद मार्ग पर जमुनापुर गांव के पास रूबी को असहनीय दर्द उठा। इस पर परिजनों ने रिक्शे को रुकवा दिया। महिला ने खुले में ही बच्ची को जन्म दिया। यह देखकर गांव की महिलाएं भी आ गईं। महिलाओं ने साड़ी से घेरा बना लिया। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना के आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। जच्चा बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. एसके

चंद्र ने कहा कि महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती किया गया था। देरशाम परिजन जच्चा बच्चा को लेकर घर चले गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.