विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में एसीपी कानपुर की बोलेरो गोवंशी से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:08 PM (GMT+05:30)

कानपुर के एसीपी अमित कुमार पांडेय की बोलेरो फतेहपुर में गोवंशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से बड़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसीपी कानपुर की बोलेरो गोवंशी से टकराई।

  2. एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया।

  3. एसीपी समेत दो पुलिसकर्मी मामूली घायल हुए।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार देर रात भोगलपुर ओवरब्रिज पर एसीपी (असिस्टेंट कमिश्नर आफ पुलिस ) कानपुर नगर की बोलेरो, सामने आए गोवंशी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। एसीपी, हमराही सिपाही व चालक को हल्की चोट आई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सीय टीम ने हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श के लिए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

प्रयागराज-कानपुर हाईवे से देर रात 10 बजे करीब निकल रहे एसीपी कानपुर नगर अमित कुमार पांडेय की बोलेरो के सामने गोवंशी आ गया। जिससे टकराने के बाद बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। तेज झटका लगने से एसीपी, सिपाही भगवान निवासी आगरा तथा वाहन चालक को चोट आई। पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया।

एसीपी को कंधे में चोट आई। जबकि आगरा निवासी सिपाही के अंगूठा में फ्रैक्चर की आशंका पर चिकित्सक डा. सुभाषधर द्विवेदी ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाहन चालक को मामूली चोट आई। उधर से निकल रहे वाहन सवारों ने बताया कि एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया।

बोलेरो की टक्कर से घायल हुए गोवंशी की कुछ देर बाद मौत हो गई। जिसे हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके से हटाया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि गोवंशी से टकराने के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। एसीपी व पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट नहीं आई।

जहानाबाद के हिस्ट्रीशीटर की मौत

जहानाबाद कस्बे के मुहल्ला मियां टोला निवासी 44 वर्षीय अजमेरी नट पर हत्या, लूट, डकैती व पशु क्रूरता के मुकदमे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज थे। स्वजन का कहना है कि झांसी में उसकी मौत हो गई है। जहानाबाद पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। काफी दिनों से झांसी में रहकर फेरी लगाने का काम करता था।

झांसी मेडिकल कालेज में 11अगस्त को भर्ती हुआ था। यहां पर उसकी मौत हो गई। स्वजन जानकारी होने पर जब वहां पहुंचे तो पुलिस दिवंगत का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से करा चुकी थी। दिवंगत की पत्नी गुड्डन ने झांसी पहुंचकर फोटो से पहचान की है।

शव न मिलने पर पत्नी ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जहानाबाद योगेश कुमार ने बताया कि अजमेरी हिस्ट्रीशीटर है, काफी दिनों से झांसी में था। बीमार चल रहा था। मौत की पुष्टि अभी नहीं हुई है।