एक पाली में होगी सफाई, कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे सफाई नायक, नलकूप आपरेटर, सफ
जागरण संवाददाता, फतेहपुर: बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे सफाई नायक, नलकूप आपरेटर, सफाई कर्मचारियों की परेड़ कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में हुई। नगर की सफाई एवं पेयजल व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम आंजनेय कुमार ¨सह व्यवस्था परिवर्तन कर दिया। अब तक दो पालियो में होने वाली सफाई अब केवल सुबह छह बजे से 12 बजे मध्य होगी। प्रमुख मार्गों में दोनो पालियों में सफाई होगी लेकिन इसके लिए अलग-अलग सफाई कर्मचारियों की टीम लगेगी। जो पहली पाली में रहेंगे उन्हें दूसरी पाली में ड्यूटी नहीं करनी होगी।
डीएम ने तय किया कूड़ा तय स्थलों पर लगाया जाए और समय से उसकी उठान हो। अगर कोई भी शहरी अपने घर के सामने कूड़ा लगाता है, तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम ने नलकूप आपरेटरों को निर्देश दिए कि वह पानी की आपूर्ति क्लोरीन की गोलियां डालकर करें। अगर नलकूप चलाकर वह गायब होते हैं और उस दौरान नलकूपखराब होता है उसकी मरम्मत कर्मचारी की वेतन से कराई जाएगी। उन्होंने सफाई नायक, नलकूप आपरेटर और सफाई कर्मचारियों के अवशेष देयकों को तुरंत दिए जाने का निर्देश ईओ नगर पालिका को किया। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के लिए कर्मचारियों को मास्क, दस्तानें व सुरक्षा उपकरण दिए जाएं। जो उपकरण खराब है उनकी जगह नए उपकरणों की खरीद की जाए। सुबह की परेड में अधिशाषी अधिकारी प्रमोद झां, एएसडीएम प्रहलाद ¨सह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।