जरौली में 56 गोवंश बंद, दर्जन भर से अधिक बीमार
असोथर संवाद सूत्र: यमुना कटरी क्षेत्र में फसलों को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए किसानों ने
असोथर संवाद सूत्र: यमुना कटरी क्षेत्र में फसलों को बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए किसानों ने करीब 56 अन्ना मवेशियों को पकड़कर जरौली पानी टंकी की बाउंड्री के अंदर बंद कर दिया। इन्हें चारे के रूप में सूखा पुआल दिया जा रहा है, जबकि सरकारी तौर पर कोई मदद नहीं मिल रही। पिछले एक सप्ताह से एक ही स्थिति में रहने के कारण कई पशु बीमार हो गए हैं। किसान बताते हैं कि यदि इन्हें समय पर उपचार नहीं मिला तो उनके संपर्क में रहने वाले अन्य पशु भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।
प्रशासन गोशालाओं का विकास करने के लिए अनेक काम कर रहा है, लेकिन यमुना कटरी क्षेत्र में अन्ना पशुओं से भारी परेशानी है। किसान चंद्रभान, अंशु, शिवसागर आदि बताते है कि गांवों में यमुना उसपार से बड़े पैमाने में जानवर आ जाते हैं, जिससे फसल चौपट होती है। उस पार के लोग नावों में पशुओं को लाद कर इस पार छोड़ जाते है। हाल ही में कटरी क्षेत्र 56 पशुओं को पकड़कर बंद किया गया, लेकिन अब भी कटरी क्षेत्र में अन्ना पशुओं की संख्या अधिक है। उधर जरौली टंकी में बंद जानवरों की सुधि अब तक किसी अधिकारी नहीं ली। पशुओं की बीमारी के बावत पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रराज ¨सह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं था, अब कल ही डाक्टरों की टीम भेजकर उपचार कराया जाएगा।