सम्मान निधि की पात्रता से 50 हजार किसान बाहर
जागरण संवाददाता फतेहपुर किसान सम्मान निधि योजना का पैसा खाते में न पहुंचने से किसान परेश्
जागरण संवाददाता, फतेहपुर : किसान सम्मान निधि योजना का पैसा खाते में न पहुंचने से किसान परेशान हैं। पोर्टल पर धनराशि ट्रांसफर करने की सूचना न आने से कृषि विभाग भी जवाब देने की स्थिति में नहीं है। मंत्री व विधायकों से किसान पैसा न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। योजना में अभी तक राजस्व विभाग के सर्वे के अनुसार पात्रता की श्रेणी में आने वाले लगभग 30 हजार किसानों की डाटा फीडिग नहीं हो पाई है।
सम्मान निधि योजना में पहले दो हेक्टेअर से कम जोत वाले किसानों को लिया गया था, बाद में केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ छह हजार बड़े किसानों को सहायता राशि देने का निर्णय ले लिया। जोतबही के अनुसार जिले में किसानों की संख्या 4.02 लाख है। सरकारी नौकरी, दस हजार से अधिक पेंशन आदि मानकों पर छंटनी करने के बाद राजस्व विभाग ने लगभग पचास हजार किसानों को पात्रता से बाहर माना। सर्वे के अनुसार सम्मान निधि की पात्रता वाले किसानों की संख्या 3.53 लाख मानी गई है।
अभी चल रही फीडिग
पात्र किसानों की डाटा फीडिग का कार्य अभी चल रहा है। एनआइसी के सहयोग से कृषि विभाग ने अब तक 3.25 लाख किसानों का डाटा फीड कर पोर्टल में डाल दिया गया है। शेष पात्र किसानों की डाटा फीडिग का कार्य चल रहा है। उपनिदेशक कृषि अनिल पाठक ने बताया कि पोर्टल में किसके खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ यह अभी शो नहीं कर रहा है। एक अनुमान के मुताबिक अब तक लगभग ढाई लाख किसानों के खाते में पैसा पहुंच गया होगा। हो सकता है कि किसी त्रुटि के कारण पैसा न पहुंचा हो ऐसे किसान अपने दस्तावेज की कॉपी ब्लाक में जमा कर दे। किसान सम्मान निधि के आंकड़े
- किसानों की कुल संख्या - 4.02 लाख
- सर्वे में मिले पात्र अनुमानित - 3.53 लाख
- 31 जुलाई तक फीडिग - 3.25 लाख
- धन राशि पहुंची अनुमानित - 2.50 लाख
- पात्रता से हुए बाहर - 50 हजार
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप