कूलर में करंट से युवक की मौत
संवाद सहयोगी कायमगंज बिजली कर्मचारी संघ कानपुर मंडल अध्यक्ष के भतीजे ग्राम सुभानपुर निवासी
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:13 PM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 06:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कायमगंज : बिजली कर्मचारी संघ कानपुर मंडल अध्यक्ष के भतीजे ग्राम सुभानपुर निवासी युवक की घर में कूलर के करंट से मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर में 30 वर्षीय इमरान खां पुत्र वाशिल खां शनिवार दोपहर अपने घर में थे। कमरे में लगे कूलर में करंट आ रहा था। इमरान कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। स्वजन ने जब उन्हें पड़ा देखा तो जानकारी हुई। कूलर का तार हटाकर उन्हें बेहोशी हालत में सीएचसी लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्वजन शव लेकर घर चले गए। युवक के चाचा बिजली कर्मचारी संघ के कानपुर मंडल अध्यक्ष हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें