Move to Jagran APP

संसद की रेस में पीछे रहीं महिलाएं

विजय प्रताप सिंह फर्रुखाबाद भले ही देश में महिला सशक्तीकरण की बात हो रही हो लेकिन लो

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 08:32 PM (IST)
संसद की रेस में पीछे रहीं महिलाएं
संसद की रेस में पीछे रहीं महिलाएं

विजय प्रताप सिंह, फर्रुखाबाद : भले ही देश में महिला सशक्तीकरण की बात हो रही हो, लेकिन लोकसभा चुनावों की बात करें तो जिले में अब तक कोई महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान जीतकर संसद नहीं पहुंच पाई। कांग्रेस ने दो बार तो भाजपा ने एक बार महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा था। कांग्रेस की महिला प्रत्याशी तीसरे और दूसरे स्थान पर रही, लेकिन भाजपा की प्रत्याशी चौथे नंबर तक ही पहुंची।

loksabha election banner

वर्ष 1952 से 1991 के लोकसभा चुनाव में फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने महिला को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया। 1996 में पहली बार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (एआइआईसी) से प्रतिमा चतुर्वेदी ने चुनावी मैदान ने उपस्थिति दर्ज कराई, उन्हें 5626 मत ही मिले। 1999 में कांग्रेस ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को मैदान में उतारा। उनको 24.58 फीसद मतदाताओं ने अपना वोट दिया था। 1,55,601 मत पाकर वह तीसरे स्थान पर रही थीं। 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर लुईस को ही प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में 26.06 फीसद वोट मिले और 1,73,384 मत पाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कायमगंज की पूर्व पालिकाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया। 19.3 फीसद लोगों ने ही उन पर भरोसा जताया और उन्हें 117951 मत ही प्राप्त हुए। 2014 के चुनाव में किसी बड़े राजनीतिक दल ने महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से अंजू चुनाव मैदान में उतरीं तो उन्हें केवल 2254 मत हासिल हुए। इसी चुनाव में निर्दल प्रत्याशी विमला देवी को भी 2140 मतों पर संतोष करना पड़ा था।

---

फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र में मतदाता की संख्या

कुल पुरुष मतदाता - 917248

कुल महिला मतदाता - 771534

अन्य मतदाता - 78

कुल मतदाता - 1688860


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.