इलाज के दौरान महिला की मौत, हत्या का आरोप
संवाद सूत्र कमालगंज हाथ में चोट लग से महिला के इंफेक्शन हो गया। तीन दिन पूर्व उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। परिजन शव घर ले आए। महिला के चाचा ने दहेज के लिए हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संवाद सूत्र, कमालगंज : अस्पताल में भर्ती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। मृतका के चाचा ने दहेज के लिए हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव राजेपुर सरायमेंदा निवासी मिटू जाटव की 35 वर्षीय पत्नी अजीबश्री इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव अनीभोज निवासी महिला के मायके वालों ने शनिवार देर रात पुलिस को दहेज हत्या की सूचना दी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने एसओ को बताया कि मिटू की शादी करीब 17 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्री व एक पुत्र है। अजीबश्री की बहन की शादी भी मिटू के भाई से हुई है। कुछ दिनों पहले मिंटू व अजीबश्री गंगापार गेहूं की कटाई करने गए थे। यहां अजीबश्री के हाथ में चोट लगने से इंफेक्शन हो गया। तीन दिन पूर्व हालत गंभीर होने पर फतेहगढ़ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। अजीबश्री के पिता हरिराम व अन्य परिजन भी आ गए थे। इलाज के दौरान अजीबश्री की मौत हो गई थी। नशे में धुत अजीबश्री के चाचा ने दहेज हत्या की सूचना दे दी। उधर, पिता ने पुत्री की बीमारी के कारण मौत होने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप