शस्त्र फैक्ट्री चलाने में शातिर गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर कोतवाल ने मंगलवार दोपहर बाद शहर के मोहल्ला अंगूरीबा
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर कोतवाल ने मंगलवार दोपहर बाद शहर के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी शातिर के घर पर दबिश दी। पुलिस ने घर से शस्त्र बनाने के उपकरण व दो देशी बम बरामद किए। पुलिस ने शातिर सुनील पाल को गिरफ्तार कर लिया।
सुनील पाल को कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की। सुनील ने आरोप लगाया कि उसे जेल में बंद बदमाश लकी पाल ने फंसा दिया है। वह अपना मकान बेच रहा है। लकी भी उसके मकान में हिस्सा मांगता है। उसी ने दो देशी बम व अन्य सामान उसके मकान में रखवा दिया। जिसकी उसे जानकारी तक नहीं थी। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार निगम ने बताया कि सुनील पाल शस्त्र फैक्ट्री चला रहा था। उपकरणों के अलावा अधबने तमंचे भी मिले हैं। जांच की जा रही है। विदित है कि सुनील के दिवंगत भाई कल्लू पाल का शहर में खासा दबदबा था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने तीन वर्ष पूर्व गोली मारकर खुदकशी कर ली थी।