विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बेटा हट जाओ नहीं तो तुम्हारी चाची आएगी, इतने में पीछे से आ गई देवरानी और जेठानी के गाल पर...

By Edited By: Mohammed Ammar
Published: Fri, 20 Oct 2023 09:44 PM (IST)

घायल महिला ने बताया कि जो तहरीर थाने में दी थी उसके खोने की जानकारी मुंशी ने दी तब दोबारा ...और पढ़ें

Farukhabad News : मामूली विवाद जमकर हुई लड़ाई।
Farukhabad News : मामूली विवाद जमकर हुई लड़ाई।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। गाली गलौज होने पर देवरानी ने जेठानी को गिराकर पीट दिया। विरोध करने पर गाल और हाथ में काट लिया। इससे जेठानी घायल हो गई। घायल ने थाने में घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराया।

मामूली बात पर हुआ विवाद

थाना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जिजुइया निवासी एक ग्रामीण का तीन वर्षीय पुत्र शुक्रवार को घर में अपनी चाची के रखे बालू के बोरे पर बैठा था। ग्रामीण की पत्नी ने देखा तो उसने पुत्र से कहा कि बेटा हट जाओ, नहीं तो अभी तुम्हारी चाची आएगी तो पिटाई कर देगी। उसी वक्त बालक की चाची आ गई और उन्होंने जेठानी की बात सुन ली।

इससे नाराज होकर देवरानी ने जेठानी को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो देवरानी ने जेठानी की पिटाई कर दी और उसके गाल व हाथ में काट लिया। इससे जेठानी घायल हो गई। घटना की जानकारी पर पति खेत से घर आए और घायल पत्नी को लेकर थाने गए।

घायल महिला ने बताया कि जो तहरीर थाने में दी थी, उसके खोने की जानकारी मुंशी ने दी, तब दोबारा तहरीर लिखकर दी। इसके बाद पुलिस ने लिंजीगंज अस्पताल में उसका मेडिकल कराया। होमगार्ड रामवीर ने बताया कि लिंजीगंज अस्पताल में डाक्टर दो बजे तक मेडिकल नहीं करते हैं। इस कारण दो बजे के बाद घायल को मेडिकल के लिए लेकर गया था।