Move to Jagran APP

यूपी यूथ कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, जुनैद को मिली प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी

UP Youth Congress उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस (पश्चिम) के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने संगठन को मजबूत करने के लिए कायमगंज निवासी अब्दुल वासे खां उर्फ जुनैद को संगठन में तत्काल प्रभाव से प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed AmmarPublished: Sat, 27 May 2023 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2023 06:21 PM (IST)
यूपी यूथ कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, जुनैद को मिली प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी
UP Youth Congress: प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, जुनैद को मिली प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद, जेएनएन : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस यूपी में अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुट गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने अपने संगठन का विस्तार किया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस (पश्चिम) के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने संगठन को मजबूत करने के लिए कायमगंज निवासी अब्दुल वासे खां उर्फ जुनैद को संगठन में तत्काल प्रभाव से प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।

फ़ोन पर हुई बातचीत में अब्दुल वासे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत करते है और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के निर्देश पर काम करेंगे। राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और राष्ट्रीय अध्यक्ष निवास बी. बी. एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हेवरन कंसाना की उम्मीद अनुसार संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.