विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली-इटावा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत, किशोर समेत तीन की मौत

Published: Tue, 14 Oct 2025 09:55 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 14 Oct 2025 09:56 AM (GMT+05:30)

फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक किशोर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बरेली-इटावा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

  2. दो बाइकों की टक्कर में तीन की मौत

  3. घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज जारी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। जनपद मैनपुरी थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अगार निवासी प्रेमचंद्र कई वर्षों से मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर में मकान बनवाकर रह रहे हैं। प्रेमचंद्र की पत्नी मुन्नी देवी की तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर अगार निवासी 26 वर्षीय धीरेंद्र जाटव, 45 वर्षीय बालकिशन, उनकी 43 वर्षीय पत्नी ललिता और पांच वर्षीय पुत्र वंश एक ही बाइक से सोमवार रात को अपने गांव जा रहे थे।

इटावा बरेली हाईवे पर गांव संतोषपुर के पास धीरेंद्र की बाइक जनपद मैनपुरी कोतवाली भोगांव क्षेत्र के भीमनगर निवासी विनीत की बाइक से टकरा गई। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन घायलों को मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां पर 28 वर्षीय विनीत, 26 वर्षीय धीरेंद्र और पांच वर्षीय वंश को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।