इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 'गरजेगी' इंसास
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद ब्रिटिश समय की थ्री नॉट थ्री पुलिस की शॉन होती थी। इसी से गणत
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : ब्रिटिश समय की थ्री नॉट थ्री पुलिस की शॉन होती थी। इसी से गणतंत्र दिवस पर परेड की जाती थी, लेकिन पिछले वर्ष 26 जनवरी की परेड के बाद थ्री नॉट थ्री पुलिस विभाग से विदा कर दी गई। अब इस बार परेड में इंसास से सलामी दी जाएगी। सभी थानों से पांच-पांच इंसास रायफल मंगवाई जा रहीं हैं।
करीब 100 वर्ष का सफर तय कर चुकी थ्री नॉट थ्री रायफल अंग्रेजों के समय की थी। फायर करने में दिक्कत होने के चलते इस रायफल की विदाई पिछले वर्ष 26 जनवरी की परेड के बाद कर दी गई थी। इसके स्थान पर पुलिस विभाग को इंसास रायफल मिली थी। इस रायफल से गणतंत्र दिवस की परेड में सलामी दी जाएगी। इंसास रायफल सभी थानों को वितरित कर दी गई थी। परेड को देखते हुए थानों व कोतवाली से पांच-पांच इंसास रायफल मंगवाई जा रही है। प्रतिसार निरीक्षक किशवर अली ने बताया कि इंसास रायफल पर्याप्त हैं। परेड में दिक्कत नहीं होगी। परेड में होंगी पुलिस की चार टोली
गणतंत्र दिवस परेड में कुल 17 टोली होती हैं। इनमें पुलिस की चार, दो टोली आरटीसी, दो टोली एनसीसी, एसओजी दस्ता, फॉरेंसिक टीम, फायर ब्रिगेड आदि हैं। पुलिस की एक टोली में 21 पुलिस कर्मी होते हैं।
परेड स्थल पर दिया जाने लगा प्रशिक्षण
गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान किसी प्रकार की चूक न हो सके, इसलिए पुलिस लाइन स्थित परेड स्थल पर पुलिस कर्मी व एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
थ्री नॉट थ्री की विदाई के बाद पुलिस विभाग को इंसास और एसएलआर रायफल मिली थीं। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड के दौरान इंसास रायफल से सलामी दी जाएगी।
- अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक