युवाओं ने दिखाया बड़ों को आइना, महिलाएं भी आगे
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद जनपद में हुए वैक्सीनेशन में युवाओं ने सोमवार को बड़ों को आइना
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जनपद में हुए वैक्सीनेशन में युवाओं ने सोमवार को बड़ों को आइना दिखाया। जहां 45 से अधिक आयु में 1545 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं युवाओं ने बढ़चढ़ कर भागेदारी की। टीकाकरण में महिलाएं भी आगे रहीं। खासतौर पर दो कोविड बूथ महिलाओं के लिए बनाए गए थे। यहां पर आधी आबादी ने बढ़चढ़कर टीकाकरण कराया। दोनों बूथों पर 153 महिलाओं ने टीका लगवाया। कोविड बूथों पर युवाओं की भीड़ होने पर अव्यवस्था हो गई। 45 वर्ष आयु से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन के लिए 33 कोविड बूथों बनाए गए। इन जगहों पर 45 से अधिक आयु में 1545 लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन कराया। जब कि दो नेशनल मोबाइल मेडिकल एंबुलेंस से 92 लोगों का टीकाकरण किया गया। फतेहगढ़, हरसिंहपुर शही में 120-120, गांव अलीगंज में 102, बसेली में 90, विजौरी में 63, सिरैज में 55, करथिया में 51, मोहम्मदाबाद में 50, लिजीगंज में 50, नवाबगंज में 52, कमालगंज में 50 और गांव डवरी में 42 लोगों ने टीका लगवाया। रेलवे में 93, कैंट फतेहगढ़ में 50, बैंक में 41 और बीएसए में 47 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 प्लस पर एक नजर
बूथ - लक्ष्य - टीकाकरण
रेलवे - 50 - 93
कैंट फतेहगढ़ - 50 -50
बीएसए - 50-41
बैंक - 50 - 47
लिजीगंज - 100 - 59 (अभिभावक)
साहबगंज - 100 - 83 (अभिभावक)
लोहिया महिला - 100 - 83 (महिला स्पेशल)
कमालगंज सीएचसी - 100 - 55 (महिला स्पेशल)
लोहिया पुरुष - 100 - 100
भोलेपुर - 100-100
रकाबगंज - 100-98
नौलक्खा - 100-80
बरौन - 100-80
अजमतपुर - 100-102
विजाधरपुर - 100 - 97
याकूतगंज - 100 - 100
कायमगंज - 100-104
कमालगंज - 100-100
नवाबगंज - 100 - 94
शमसाबाद - 100 - 99
मोहम्मदाबाद - 100 - 95
राजेपुर - 100 - 95