योगी के उड़नखटोले की राह देखते रहे अफसर
जागरण सवांददाता, फर्रुखाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में बाढ़ राहत क्षेत्रों के हवा
जागरण सवांददाता, फर्रुखाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में बाढ़ राहत क्षेत्रों के हवाई दौरे में उनके हेलीकाप्टर उतरने की संभावना के मद्देनजर शुक्रवार को दिन भर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर तैयारियां चाक-चौबंद रहीं। इस दौरान जनपद के अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे। दोपहर में एक हेलीकाप्टर जनपद के ऊपर से गुजरता देखा गया। हालांकि मामले में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
गंगा और रामगंगा की बाढ़ से जनपद के लगभग एक सैकड़ा गांव प्रभावित हैं। सर्वाधिक खराब स्थिति तहसील अमृतपुर व कायमगंज में है। गुरुवार से जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान भी यहीं डेरा डाले थे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी किया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हवाई दौरे की सूचना जिला मुख्यालय पर गुरुवार को ही आ गई थी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से आपात स्थति में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने की संभावना के मद्देनजर पुलिस लाइन में हेलीपैड व लोहिया अस्पताल में सेफ हाउस की व्यवस्था की गई थी। दिन भर अधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे की पल-पल की जानकारी करने का प्रयास करते रहे। अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप ¨सह ने बताया कि आधिकारिक रूप से जनपद को दौरे की कोई सूचना नहीं दी मिली है। एक हेलीकाप्टर जनपद के ऊपर से उड़ते देखे जाने की जानकारी अवश्य हुई है।