ठेका हटाने की मांग कर महिलाओं ने जाम लगाया
ठेका हटाने की मांग कर महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने पर महिलाएं सड़क से हट गईं। लगभग 20 मिनट तक महिलाएं जाम लगाए रहीं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:35 AM (IST)
संवाद सूत्र, संकिसा : थाना मेरापुर की चौकी अचरा के गांव चंदुइया में गुरुवार को क्षेत्र की महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके पति जेवर और अनाज बेचकर शराब पीते हैं। घर आने पर महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं। महिलाएं हाथ में डंडा भी लिए खड़ी थीं। महिलाओं की मांग थी कि यह ठेका बंद होना चाहिए। जाम की सूचना पर कार्यवाहक एसओ आछेलाल पाल मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची तो सभी महिलाएं सड़क से हट गईं। लगभग 20 मिनट जाम लगा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें