युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
संवाद सूत्र, कंपिल : थाना क्षेत्र के गांव रुदायन रेलवे स्टेशन से कासगंज की ओर करीब 150 मीटर
संवाद सूत्र, कंपिल : थाना क्षेत्र के गांव रुदायन रेलवे स्टेशन से कासगंज की ओर करीब 150 मीटर दूरी पर बाईं तरफ खड़ी झाड़ियों में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने 19 वर्षीय युवती का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीमा विवाद के चलते करीब तीन घंटे तक शव झाड़ियों में पड़ा रहा। लेखपाल व कानूनगो से नापजोख कराने के बाद सीमा विवाद का मामला सुलझ सका। लेकिन इस करतूत से पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आ गया। वहीं स्थानीय लोग दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताते हुए आपस में बात करते नजर आए।
बुधवार को लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि झाड़ियों में एक युवती की निर्वस्त्र लाश पड़ी है। सूचना पर कंपिल एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ कायमगंज अखिलेश राय मौके पर पहुंचे व लोगों से पूछताछ की। कंपित पुलिस ने मामला जिला कांशीराम नगर के थाना पटियाली का बताते हुए पटियाली पुलिस को सूचना दी। पटियाली थानाध्यक्ष हरि ¨सह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामला कंपिल की सीमा का बताया। कंपिल व पटियाली पुलिस सीमा विवाद में घंटों उलझी रही। सीमा विवाद निपटाने के लिए पटियाली के लेखपाल सुनील ¨सह व कंपिल पुलिस ने कायमगंज तहसील से कानूनगो रामप्रकाश पांडेय को बुलाया गया। लेखपाल कानूनगो द्वारा नाप कराई गई। मामला कंपिल थाने का निकला और पटियाली पुलिस लौट गई। इसके बाद कंपिल पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।
पुलिस के आसपास तलाश करने पर शव से कुछ दूरी पर झाड़ी में युवती के कपड़े व सैंडिल कुछ दूरी पर पड़े मिले। दूसरी ओर झाड़ी में मर्दानी चप्पलें पड़ी मिलीं। ग्रामीणों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है।
कंपिल थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे मोर्चरी में रखा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। कपड़ों से होगी शिनाख्त
लोगों की माने तो शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पहले युवती की पिटाई की गई है। इसके बाद शव को फेंका गया है। वहीं कुछ कदम पर युवती के कपड़े भी पड़े हैं। ऐसे में युवती के कपड़े उसकी शिनाख्त करने में मदद करेंगे। चारों ओर घनीं झाड़ियां
रेलवे स्टेशन के समीप जहां युवती का शव पड़ा मिला वहां चारों पर घनीं झाड़ियां हैं। लोगों की मानें तो शव को कई रोज पहले फेंका गया था। शव से सड़ांध उठने के बाद मामले की जानकारी हो सकी। एसओ को थानाक्षेत्र की सीमा तक नहीं पता
यह बड़ा सवाल है कि थानाध्यक्ष को जिस थाने का चार्ज सौंपा गया है, उन्हें अपने थाना क्षेत्र की सीमाएं तक नहीं पता हैं। इसके चलते एक युवती का निर्वस्त्र शव करीब तीन घंटे तक झाड़ियों में पड़ा रहा। शिनाख्त पर टिकी तफ्तीश
झाड़ियों में मिले युवती के शव की तफ्तीश शिनाख्त पर टिकी है। युवती की शिनाख्त होने के बाद ही पुलिस हत्यारोपियों तक पहुंच सकेगी। इसके बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठेगा।