धूमधाम से निकाली जाएगी ठाकुरजी की बरात, तैयारियां पूरी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 19 नवंबर को ठाकुरजी की बरात धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लि
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : 19 नवंबर को ठाकुरजी की बरात धूमधाम से निकाली जाएगी। इसके लिए आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
श्री तुलसी विवाहोत्सव कमेटी के संरक्षक व आयोजक अनुपम दुबे व मीनाक्षी दुबे ने बताया कि 12 नवंबर को बरगदिया घाट स्थित मंदिर पर तिलक का आयोजन होगा। दोपहर बाद घना की रस्म होगी। 13 नवंबर ताई व 14 नवंबर को तेल की रस्म होगी। 16 नवंबर को सब्जी मंडी स्थित राधे गेस्ट हाउस में मंडप का कार्यक्रम होगा। 19 नवंबर की भोर ठाकुरजी की बरात नगर भ्रमण कर बरगदियाघाट स्थित गंगा तट पर पहुंचेगी। यहां ठाकुरजी व तुलसी महारानी की वैवाहिक रस्में पूरी की जाएंगी। कमेटी के प्रबंधक अनुराग दुबे 'डब्बन' ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। इस दौरान कुमकुम दुबे, बउआ दुबे, संजीव यादव, बृजेश बाथम, मुकेश बाथम, सोनू, गड्डी देवी व सुनील गांधी मौजूद रहे।