दस दिन बाद दर्ज हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट
संवाद सूत्र, संकिसा : गांव बिजौरी में दस दिन पहले किशोरी से दबंग ने छेड़छाड़ की। इसके दस
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 06:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, संकिसा : गांव बिजौरी में दस दिन पहले किशोरी से दबंग ने छेड़छाड़ की। इसके दस दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बिजौरी में छह सितंबर की शाम किशोरी भैंस को चारा डालने जा रही थी। तभी गांव के दबंग ने उससे छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने घटना की सूचना थाने में दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दबंग पीड़ित पक्ष को लगातार धमकी दे रहे थे कि इसमें राजीनामा कर लें। दारोगा छैल बिहारी शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी सीटू उर्फ उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें