तहसीलदार को महिला बीएलओ की जगह पति काम करते मिले
संवाद सूत्र, कमालगंज : बूथ पर तहसीलदार को महिला बीएलओ के स्थान पर उनके पति काम करते मिले
संवाद सूत्र, कमालगंज : बूथ पर तहसीलदार को महिला बीएलओ के स्थान पर उनके पति काम करते मिले। वहीं संविदा समाप्त के बाद भी बीएलओ में अनुदेशक की ड्यूटी लगाई जाने की जानकारी दी गई।
तहसीलदार प्रदीप कुमार ¨सह ने रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालगंज में स्थित बीएलओ बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ ने फार्म संख्या 6, 7 व 8 उपलब्ध न होने की समस्या रखी। जिस पर तहसीलदार ने लेखपाल महेश्वर ¨सह से तत्काल बूथों पर फार्म पहुंचाने के निर्देश दिए। महिला बीएलओ चांदनी ड्यूटी से नदारद थीं, उनके स्थान पर महिला बीएलओ के पति विपिन कुमार ड्यूटी करते मिले। एक अन्य महिला बीएलओ सुमन के चले जाने की जानकारी देते हुए बताया गया उनका कार्य बीएलओ पवन कुमार कर रहे हैं। आवश्यक कार्य की वजह से सुमन चली गई हैं। कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका बीना पांडेय ने बताया कि अनुदेशक मनोज कुमार की संविदा समाप्त हो चुकी है, उसके बावजूद उनकी ड्यूटी लगी है। जिसके कारण वह नहीं आए हैं।