दोस्तों के साथ गंगा नहा रहा किशोर डूबा
दोस्तों के साथ स्नान के दौरान किशोर गंगा में डूब गया।
दोस्तों के साथ गंगा नहा रहा किशोर डूबा
संवाद सूत्र, कंपिल : दोस्तों के साथ स्नान के दौरान किशोर गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्वजन ने किशोर को डुबो देने का आरोप लगा तहरीर दी।
गांव पुंथर देहामाफी निवासी रामशरन कश्यप का 14 वर्षीय पुत्र नेतराम उर्फ नेता रविवार दोपहर दोस्तों के साथ गांव के पास ही गंगा में नहा रहा था। स्नान के दौरान किशोर गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। दोस्तों की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन किशोर गहरे पानी में डूब गया। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर नहीं मिला। घटना के बाद स्वजन बिलखने लगे। स्वजन ने देर शाम थाने पहुंच गांव निवासी एक युवक के खिलाफ मारपीट कर किशोर को डुबो देने का आरोप लगा तहरीर दी। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।