सुल्तान नगर में पसरा सन्नाटा, पीड़ित परिवार के घर में पड़ा ताला
संवाद सूत्र मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) क्षेत्र के गांव सुल्तान नगर निवासी दो नवविवाहित बहनों के श्
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) : क्षेत्र के गांव सुल्तान नगर निवासी दो नवविवाहित बहनों के शव शनिवार सुबह जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे पड़े मिले थे। जानकारी मिलते ही स्वजन घर में ताला लगाकर मैनपुरी रवाना हो गए थे। दूसरे दिन रविवार को भी स्वजन घर नहीं लौटे। गांव में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दबी जुबान लोग बहनों की हत्या होने की बात कह रहे हैं।
सुल्तान नगर निवासी उदयवीर की पुत्री सोनाली व दुर्गा का शव भोगांव थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा होने की खबर आते ही स्वजन घर से चले गए थे। दोनों बहनें नवविवाहित थीं। ग्रामीण दबी जुबान बहनों की हत्या किए की आशंका जता रहे हैं। कुछ लोगों ने बताया कि बहनें अनपढ़ थीं और अधिकतर रिश्तेदारी में ही रहती थीं। उदयवीर के स्वजन शनिवार को सुबह ही लौटे थे, दोपहर को शव मिलने की जानकारी आई तो घर में ताला लगाकर फिर चले गए। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन रंजिश के डर से ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं। गंभीर चोटों के कारण हुई दोनों बहनों की मौत
जासं, मैनपुरी: फर्रुखाबाद निवासी दोनों बहनों की मौत को लेकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गंभीर चोटें पहुंचना बताया गया है। पुलिस घटना की जाच कई पहलुओं से कर रही है। पूछताछ के लिए युवतियों के दो स्वजन को हिरासत में लिया गया है।
फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में स्थित गाव सुल्तानगंज निवासी उदयवीर की पुत्री सोनाली और दुर्गा का विवाह तीन माह पहले कुरावली के गाव नगला इमलिया निवासी रवि और धीरज के साथ हुआ था। दोनों बहनें कुछ दिन पहले मायके आ गई, फिर ससुराल जाने के लिए तैयार नहीं थी। मायके वाले उन पर ससुराल जाने को दबाव बना रहे थे। कुछ दिन पहले सोनाली और दुर्गा अपनी बड़ी बहन लाली निवासी गाव भदौरा थाना भोगाव के घर आकर रहने लगी थी।
गुरुवार को दोनों के ससुरालीजन विदा कराने के लिए गाव भदौरा आए थे। तो पंचायत होने पर दोनों बहनों ने ससुरालीजनों को जेवर लौटा दिए थे। उसी दिन शाम को सोनाली और दुर्गा लापता हो गई। शनिवार को दोनों के शव भदौरा से करीब तीन किलोमीटर दूर नगला शीश के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़े मिले थे। दोनों स्वजन ने घटना को टक्कर लगने से हादसा बताया था। कुछ लोगों ने हत्या की आशका जताई जा रही थी। रविवार देर शाम तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पैनल में महिला चिकित्सक को भी शामिल किया गया था। इस दौरान दोनों युवतियों की स्लाइड भी तैयार की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों युवतियों की पसलिया टूटी हुई थी। हार्ट, लिवर और शरीर के अंदरूनी अंग भी प्रभावित थे। चेहरे और शरीर पर भी चोटें थी।
पुलिस भी किसी नतीजे पर भी नहीं पहुंच पाई है। ट्रेन की टक्कर से भी मौत होने की आशका जताई जा रहीहै। लेकिन युवतिया रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचीं, इसे लेकर पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। पुलिस ने युवतियों के दो स्वजन को हिरासत में लिया है। एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।