पुलिस की मिलीभगत से सपा नेता कर रहे महिला का उत्पीड़न
संवाद सूत्र शमसाबाद विधवा महिला की भूमि पर कब्जा करने के लिए सपा नेता ने पुलिस की मिलीभगत
संवाद सूत्र, शमसाबाद : विधवा महिला की भूमि पर कब्जा करने के लिए सपा नेता ने पुलिस की मिलीभगत से उसके देवरों को पकड़वा दिया। जब सभासद ने देवरों को छुड़वाया तो सपा नेता के समर्थक उनसे भिड़ गया। जिस पर दोनों में जमकर नोकझोंक हुई।
कस्बा के कोटला निवासी सितारा बेगम के पति की मौत हो चुकी है। महिला ने अपनी कच्ची दीवार तोड़कर निर्माण करा लिया। पास में ही सपा नेता की भूमि पड़ी है। सपा नेता अभी तक उसके दरवाजे से होकर निकलते थे। उनका निकास बंद हो जाने पर वह तिलमिला गए। उनके समर्थक ने पुलिस से मिलीभगत कर महिला के देवर को पकड़वा दिया। महिला की पैरवी में एक सभासद ने देवर को थाने से छुड़वा दिया। जिस पर सपा नेता के समर्थक का उनसे विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों में नोकझोंक हो गई। सभासद ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि जगह महिला की है। दीवार नहीं तोड़ी जाएगी।