घर के बरामदे में सोए वृद्ध को गोली से उड़ाया
घर के बरामदे में सोए वृद्ध की बुधवार देर रात गोली
संवाद सूत्र, शमसाबाद (फर्रुखाबाद) : घर के बरामदे में सोए वृद्ध की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी और एएसपी ने मौके पर जाकर जांच की। संदेह के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जमीन पर कब्जे की रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस कई बिदुओं पर जांच कर रही है।
गांव ख्वाजा अहमदपुर कटिया निवासी 65 वर्षीय गंगाराम राजपूत, पुत्र नरसिंह को मिले प्रधानमंत्री आवास के बरामदे में बुधवार रात सोए थे। जब कि नरसिंह आवास के पीछे मकान में सोए थे। रात 11 बजे के फायर की आवाज सुनकर नरसिंह बाहर निकले तो उन्होंने अपने पिता को खून से लथपथ पाया। मौके पर ही गंगाराम की मौत हो गई। सीओ राजवीर सिंह गौर, एसओ झांझनलाल सोनकर मौके पर पहुंचकर जांच की। गुरुवार सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्वजनों से जानकारी ली। नरसिंह ने बताया की 20 वर्ष पहले मां का निधन हो चुका है। गंगाराम के दो पुत्रों में नरसिंह और कृपाल सिंह राजपूत हैं। नरसिंह ने बताया कि गांव के ही रामसनेही से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, उन्होंने धमकी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया की मृतक तथा उनके स्वजनों पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य लोगों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। सीने में फंसी मिली बुलेट
गंगाराम के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को डॉ. आरिफ ने किया। इस दौरान वृद्ध के सीने में एक बुलेट फंसी मिली। दूसरी गोली सीने के पार निकल गई।