बाढ़ में घर बहने से शमसाबाद की प्रधान हुईं बेघर
संवाद सूत्र, शमसाबाद : गंगा में आई बाढ़ आने से प्रधान तारा बानो समेत 70 मकान कटान की जद में अ
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 11:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, शमसाबाद : गंगा में आई बाढ़ आने से प्रधान तारा बानो समेत 70 मकान कटान की जद में आकर बह गए। इससे गृहस्वामी बेघर हो गए। ऐसे में अब प्रधान ग्रामीणों के साथ पन्नी डालकर रह रहीं हैं। प्रधान का कहना है कि जब तक पीड़ित ग्रामीणों के मकान बनाने की व्यवस्था सरकार नहीं करती है तब तक वह भी इन्हीं के साथ रहेंगी। प्रधान के पति यासीन ने बताया की तहसील से सीएम कोष से 12 लोगों को आवास स्वीकृत हुए हैं, लेकिन अभी तक उनका बजट नहीं आया है। 35 परिवार की सूची बनाकर तहसील प्रशासन को दी गई थी। जिन लोगों के मकान और जमीन कट गई है, उनको रहने के लिए तो अभी जगह दे दी गई है, लेकिन तहसील प्रशासन ने मकान बनाने के लिए अभी जगह का आवंटन नहीं कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें