डरावने सपने आने से किशोरी ने जान दी
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : डरावने सपने आने से परेशान किशोरी ने शनिवार रात मकान के
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : डरावने सपने आने से परेशान किशोरी ने शनिवार रात मकान के कमरे में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। पिता के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। किसी ने यूपी 100 नंबर पर घटना की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
शहर कोतवाली के मोहल्ला जंगबाज खां निवासी दिव्यांग राजा चार पहिया ठेली पर सामान ढोने का काम करते हैं। उनकी पत्नी सुनीता बच्चों को लेकर मायके गयी थीं। 12 वर्षीय पुत्री कीमती घर पर थी। राजा देर शाम काम से लौटकर घर पहुंचे तो कमरे में पुत्री कीमती का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसी बीच किसी ने यूपी 100 नंबर पर सूचना देकर किशोरी की हत्या का शक जताया। यूपी 100 पुलिस, घोड़ा नखास चौकी प्रभारी बनी ¨सह व घुमना चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी को कुछ दिन से डरावने सपने आ रहे थे। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान थी। जिससे उसने खुदकशी कर ली है।