यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत
संवाद सूत्र, नवाबगंज : ग्राम चांदपुर में बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत हो गई। कई गांवों में द

संवाद सूत्र, नवाबगंज : ग्राम चांदपुर में बुखार से पीड़ित छात्रा की मौत हो गई। कई गांवों में दर्जनों लोग बीमारी से जूझ रहे हैं।
ग्राम चांदपुर निवासी सतीश चंद्र प्रजापति की 16 वर्षीय पुत्री लवली कस्बे के एक इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। लवली को चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। गुरुवार शाम लवली की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजन निजी वाहन से उसे निजी चिकित्सक के यहां लाए। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताकर फर्रुखाबाद ले जाने की सलाह दी। परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते मे उसकी मौत हो गयी। परिजन शव को घर ले गए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शुक्रवार परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
