स्कूली बच्चे पहनेंगे कोलकाता व गुवाहाटी का मोजा
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निश्शुल्क जूता व मोजा उपल
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निश्शुल्क जूता व मोजा उपलब्ध कराने के लिए शासन ने फर्म आवंटित कर दी है। कोलकाता, गुवाहाटी, करनाल, लखनऊ व अनंतपुर की फर्म मोजा की आपूर्ति करेंगी।
जनपद के 1855 परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1.67 लाख बच्चों को निश्शुल्क जूते और मोजे दिए जाने हैं। एल-1 साइज से लेकर एल-5 साइज तक के मोजों की कीमत 21 रुपये 85 पैसे रखी गई है। शासन से फर्म का निर्धारण होते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में क्रय आदेश दिए जाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है। एल-1 व एल-2 साइज के मोजे एक लाख से अधिक बच्चों के लिए चाहिए।
लिबर्टी का जूता भी पहनेंगे बच्चे
जूतों की आपूर्ति के लिए लिबर्टी शूज करनाल हरियाणा की कंपनी को भी क्रय आदेश जारी किया जाएगा। यह कंपनी एल-3 साइज के जूते जिले में भेजेगी। एल-1 साइज के जूते गाजियाबाद व एल-2 साइज के जूते नई दिल्ली से आएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जूते-मोजे की आपूर्ति के लिए कार्रवाई की जा रही है।