पूर्व प्रधानमंत्री की आत्मा की शांति को यज्ञ
संवाद सूत्र, शमसाबाद : गांव साधौसराय के पास दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की परमग
संवाद सूत्र, शमसाबाद : गांव साधौसराय के पास दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की परमगति के लिए 11 कुंडीय रूद्र महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आए आचार्य और व्यास ने पूजा अर्चना की। लखनऊ से आए रवि शर्मा यज्ञशाला में रखी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
यज्ञ से पूर्व कलश यात्रा ढाई घाट गंगा तट से शुरू हुई। इसके बाद 11 कुंडीय यज्ञ तथा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन रामचंद्र गिरी खंडेश्वरी महाराज तथा ढाईघाट मेला अध्यक्ष विजय गिरि देखरेख में शुरू हुआ। रामचंद्र गिरी खंडेश्वरी महाराज ने बताया कि 15 वर्षों से खड़े होकर ही तपस्या कर रहे हैं। रात में भी खड़े ही रहते हैं। आचार्य वीरेंद्र शास्त्री, सूरज शास्त्री व अभिषेक मिश्रा ने बताया 108 कलश यज्ञशाला में रखे गए हैं।