Move to Jagran APP

सड़कें बनीं आशियाना, संपर्क मार्गो पर आवागमन बंद

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी तटवर्ती गांव के बा¨शदों की मुश्कि

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 10:35 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 10:35 PM (IST)
सड़कें बनीं आशियाना, संपर्क मार्गो पर आवागमन बंद
सड़कें बनीं आशियाना, संपर्क मार्गो पर आवागमन बंद

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी तटवर्ती गांव के बा¨शदों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बदायूं मार्ग पर बाढ़ का पानी तेज धार से बहने से दूसरे दिन भी आवागमन बंद रहा। गंगा व रामगंगा की बाढ़ से एक सैकड़ा गांव प्रभावित हैं। संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन प्रभावित है। बाढ़ पीड़ितों ने सड़कों पर डेरा डाल लिया है।

prime article banner

शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 137.05 मीटर पर स्थिर रहा। नरौरा बांध से 85281 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और शाम को 178821 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा के जलस्तर में सुबह 5 सेंटीमीटर कमी दर्ज की गई। खोह हरेली रामनगर से रामगंगा में 9203 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शाम को रामगंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर और घटकर 137.15 मीटर पर पहुंच गया है। खोह हरेली रामनगर से 11810 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर घटने के बाद भी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।

गंगा का जलस्तर स्थिर रहने के बाद बदायूं मार्ग पर चित्रकूट गांव के निकट तीन फीट से अधिक पानी तेज धार के साथ बह रहा है। जिससे वाहनों का आवागमन दूसरे दिन भी बंद रहा। राजेपुर डिप पर करीब एक फिट बहने लगा है। गंगा की बाढ़ से राजेपुर का मोहल्ला केशवनगर जलमग्न हो गया है। घरों में पानी भर जाने से ग्रामीण छतों पर रहने को मजबूर हैं। गंगा की बाढ़ से आंतर, हरिहरपुर, दिउसी हुसैनपुर, महमदपुर, गांधी आदि गांव में बाढ़ का पानी भरा है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। पट्टी भरखा, भुड्डन की मड़ैया, भुड़रा व कुइयां गांव के पीड़ितों ने सड़क के किनारे डेरा जमा लिया है। पीड़ित पालीथीन के नीचे परिवार सहित गुजर करने को मजबूर हैं। कुइयां मार्ग पर जाम में फंसे वाहन

बदायूं मार्ग पर बाढ़ का पानी बहने से आवागमन बंद है। जिससे कुइयां मार्ग से वाहनों का आवागमन हो रहा है। पुलिस ने बदायूं मार्ग पर यातायात रोकने के लिए राजेपुर व जमापुर में गार्ड तैनात कर दिए हैं। कुइयां गांव के निकट आलू भरे लोडर का पहिया पंचर हो गया, जिससे करीब एक घंटा जाम लगा रहा। एक किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गईं। उधर से गुजर रहे लेखपाल संजय और पवन कुमार ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। एक घंटे बाद जाम खुल सका। ¨सगल रोड होने व अधिक वाहनों के आवागमन से कुइयां मार्ग पर जाम की स्थित बनी रहती है। राजेपुर थानाध्यक्ष अंगद ¨सह ने बताया कि बड़े वाहन डबरी मार्ग से निकाले जा रहे हैं। शनिवार से टेंपो का कुइयां मार्ग से आवागमन बंद कर दिया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.