पति व जेठ समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
संवाद सूत्र शमसाबाद दहेज में चार पहिया गाड़ी न मिलने से ससुरालीजन ने महिला को मारपीट कर
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:31 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 05:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, शमसाबाद : दहेज में चार पहिया गाड़ी न मिलने से ससुरालीजन ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने पति व जेठ समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जनपद शाहजहांपुर थाना व कस्बा कलान निवासी मनीराम ने अपनी पुत्री ममता की शादी एक अप्रैल को गांव नगला फार्म निवासी राजेश के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग कर ममता को प्रताड़ित करने लगे। मायके पक्ष ने कई बार ससुरालीजन को समझाया, लेकिन वह लोग नहीं माने। ममता ने आरोप लगाया कि पति राजेश, ननदोई राजवीर व जेठ राजेंद्र ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने सीओ के निर्देश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें