Move to Jagran APP

रामनगरिया: महिला सशक्तीकरण के साथ उठी हिदू राष्ट्र की मांग

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद रामनगरिया स्थित सांस्कृतिक पंडाल में राष्ट्रीय सशक्त हिदू महासं

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 08:04 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 08:04 PM (IST)
रामनगरिया: महिला सशक्तीकरण के साथ उठी हिदू राष्ट्र की मांग
रामनगरिया: महिला सशक्तीकरण के साथ उठी हिदू राष्ट्र की मांग

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : रामनगरिया स्थित सांस्कृतिक पंडाल में राष्ट्रीय सशक्त हिदू महासंघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के साथ ही हम देश को हिदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग करते हैं।

loksabha election banner

ओम अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को लेकर अभियान चल रहे हैं, जिनके परिणाम भी अच्छे आ रहे हैं। उनकी मांग है कि देश को हिदू राष्ट्र घोषित किया जाए। जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनना चाहिए। महिला मोर्चा की नेता दीपा भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। मंच पर मुख्य अतिथि रामकिशोर बंसल, साधु-संतों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। संचालन गरिमा सोमवंशी ने किया।

वैदिक क्षेत्र में गुरुकुल सम्मेलन का आयोजन आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से किया गया। आर्य गुरुकुल छिदबाड़ा के कुलपति आचार्य ओमदेव शास्त्री ने कहा कि प्राचीन काल में भारत में गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति का चलन था जो समकालीन विश्व की पद्धतियों से बहुत उन्नत था। सभी विद्यार्थी बिना भेदभाव के विद्या अध्ययन करते थे। धनीराम बेधड़क, लाखन सिंह आर्य आदि ने विचार व्यक्त किए। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने भी मार्ग दर्शन किया। सुबह यजुर्वेद परायण यज्ञ हरिओम शास्त्री ने संपन्न कराया। अन्य लोग भी मौजूद रहे।

संत का शीर्षासन, ढपली पर भजन

संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरि जहां हर आने वाले व्यक्ति को खिचड़ी भोज के लिए आमंत्रित कर रहे थे, वहीं संत सागरपुरी शीर्षासन लगाकर योग कला का प्रदर्शन करने में मस्त थे। एक संत ढपली पर भजन सुनाकर अपनी धुन में मगन दिखाई दिए। साधु-संतों के अन्य क्षेत्रों में भी पूजा-अनुष्ठान के अलग-अलग तरीके दिखाई देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.