Move to Jagran APP

कैदियों ने किया भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी का मंचन

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद दीपावली के अवसर पर सेंट्रल जेल में भगवान राम की अयोध्या वापसी क

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:03 PM (IST)
कैदियों ने किया भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी का मंचन
कैदियों ने किया भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी का मंचन

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दीपावली के अवसर पर सेंट्रल जेल में भगवान राम की अयोध्या वापसी की लीला का कैदियों ने रोचक मंचन किया। आयोजन के लिए बैरिकों को सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाया गया। बंदियों ने शारीरिक दूरी और मास्क के उपयोग के साथ भाव पूर्ण अभिनय किया। रावण वध और लंका विजय के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम के अयोध्या लौटने की लीला का केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में जेल प्रशासन और कैदियों के सहयोग से मंचन किया गया। वनवासी राम के अयोध्या में राज्याभिषेक के मंचन का सभी ने तालियों के साथ स्वागत किया। अयोध्या आगमन के पूर्व उनके विभिन्न स्थानों पर रुकने की लीला को बैरकों को सजाया गया। बैरिकों में पहुंचने पर कैदियों ने स्वरूपों पर पुष्प वर्षा की। इस यात्रा का प्रथम पड़ाव डेरा सर्किल रहा। यात्रा के दूसरे चरण के लिए सर्किल नंबर एक को चित्रकूट के तौर पर तैयार किया गया। यात्रा के अगले चरण में द्वितीय चक में प्रभु का पुष्प वर्षा तिलक के साथ स्वागत किया गया। राम दरबार का आयोजन महात्मा गांधी स्मारक पर हुआ। यहीं पर भगवान राम का माताओं से मिलन व राज्याभिषेक का मंचन हुआ। पूरे कार्यक्रम में कैदियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मुलाकात बंद होने से कैदियों को संभावित मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। वहीं त्योहार पर परिजनों से दूर होने की पीड़ा भी कम होती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.