Move to Jagran APP

चकरोड की पैमाइश में प्रधान के पति ने बसपा नेता को पीटा

संवाद सहयोगी अमृतपुर (फर्रखाबाद) चकरोड की पैमाइश करने पर बसपा नेता का प्रधान के पति से

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 10:15 PM (IST)
चकरोड की पैमाइश में प्रधान के पति ने बसपा नेता को पीटा
चकरोड की पैमाइश में प्रधान के पति ने बसपा नेता को पीटा

संवाद सहयोगी, अमृतपुर (फर्रखाबाद): चकरोड की पैमाइश करने पर बसपा नेता का प्रधान के पति से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रधान के पति के समर्थकों ने बसपा नेता व उनके पुत्र को पीट दिया। जिसमें बसपा नेता का पुत्र घायल हो गया। बसपा नेता ने सात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गनुआपुर निवासी ग्रामीण ने चकरोड पर बसपा नेता रामराज जाटव द्वारा कब्जा करने की एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने लेखपाल कप्तान सिंह को चकरोड की पैमाइश करने के निर्देश दिए। लेखपाल कप्तान सिंह प्रधान के पति विश्वप्रताप सिंह के साथ चकरोड की पैमाइश करने गए। पैमाइश के दौरान प्रधान के पति का रामराज जाटव से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर चीनू व उनके समर्थकों ने बसपा नेता रामराज जाटव को पीट दिया। पिता को बचाने आए पुत्र सुरजीत को भी पीटकर घायल कर दिया। रामराज बसपा के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष हैं। रामराज ने पिथनापुर ग्राम प्रधान के पति विश्वप्रताप सिंह उर्फ चीनू, अनुज कुमार सिंह, आदेश उर्फ छोटे, बृजेश, सचिन, धीरज व ब्रह्मपाल के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपित घर से भाग गए। थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि प्रधान के पति सहित सात लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन आरोपित घर पर नहीं मिले। घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। चीखपुकार मचाने पर आरोपित भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की निवासी महिला का पुत्र व पुत्री विवाह समारोह में गए थे। महिला घर में अकेली सो रही थी। मध्य रात गांव नगला समाधान निवासी देशराज यादव घर में घुस गया। उसने महिला को दबोच लिया और छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला की पिटाई कर दी। पुलिस ने देशराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 21 नवंबर की रात की है। पीड़िता ने यूपी 112 नंबर पर उसी दिन जानकारी दी थी। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.