विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में पीएमश्री स्कूलों में छात्राओं को मिलेगी विशेष सुविधाएं, प्रति माह डॉक्टर आकर करेंगे जागरूक

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:13 PM (GMT+05:30)

उच्च प्राथमिक और कंपोजिट पीएमश्री विद्यालयों में छात्राओं को किशोरावस्था की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. पीएमश्री स्कूलों में छात्राओं को मिलेंगी विशेष सुविधाएं।

  2. मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता क्लब का होगा गठन।

  3. आवश्यक वस्तुओं की बैंक बनेगी, डॉक्टर करेंगे जागरूक।

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़। उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाएं किशोरावस्था की प्रारंभिक अवस्था में होती है। उनके शारीरिक एवं हार्मोनल परिवर्तन से होने वाली समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है।

जिससे वह न सिर्फ अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं को आसानी से सुलझा सकें, बल्कि एक स्वस्थ जीवन भी जी सकें। इसके लिए पीएमश्री विद्यालयों में छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। विद्यालय में आवश्यक वस्तुओं की बैंक बनाई जाएगी, जिससे आवश्यकता पढ़ने पर छात्राएं प्राप्त कर सके।

बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में 13 विद्यालय पीएमश्री में चयनित हैं, इसमें सात विद्यालय उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता (एमएचएम) क्लब का गठन मीना मंच सुगमकर्ता की देखरेख में होगा।

जो छात्राओं को समय-समय पर जागरूक करेगी। छात्राओं को साबुन, तौलिया, डिस्पोजेबल बैग्स व अन्य आवश्यक वस्तुओं उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय में बैंक बनाई जाएगी।

इसके लिए प्रति विद्यालय दस हजार रुपये शासन से बजट मिला है। प्रधानाध्यापक को सामग्री खरीद कर रखनी होगी, ताकि छात्राओं को आवश्यकता पढ़ने पर उपलब्ध कराई जा सके। चिकित्सक व एएनएम विद्यालय में जाकर छात्राओं का जागरूक करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के लिए बजट आया है। वह विद्यालयों में भेजी जा रही है।