Move to Jagran APP

बारिश के इंतजार में धान की रोपाई प्रभावित

संवाद सहयोगी अमृतपुर बरसात न होने व डीजल का भाव अधिक होने से किसानों का धान की रोपाई

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 11:19 PM (IST)
बारिश के इंतजार में धान की रोपाई प्रभावित
बारिश के इंतजार में धान की रोपाई प्रभावित

संवाद सहयोगी, अमृतपुर : बरसात न होने व डीजल का भाव अधिक होने से किसानों का धान की रोपाई से मोहभंग होने लगा है। अधिक तापमान होने से धान की पौध पीली पड़कर खराब हो रही है।

loksabha election banner

अमृतपुर क्षेत्र में अधिकांश किसान फसलों की सिचाई पंपिग सेट से ही करते हैं। दो चार फीसद किसानों ने सिचाई के लिए सबमर्सिबल की व्यवस्था की है। तापमान अधिक होने व उमस भरी गर्मी के कारण धान की पौध खराब हो रही है। जिससे किसान चितित हैं। साल दर साल बारिश कम होने से किसानों का धान की फसल से मोहभंग हो रहा है। जिससे किसानों ने धान की पौध ही कम लगाई है। बारिश के इंतजार में धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। डीजल के भाव आसमान छूने से धान की रोपाई करनी की किसान हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बरसात कम होने से धान का उत्पादन कम हो जाता है और लागत बढ़ जाती है। जिससे किसानों को लागत भी नहीं मिल पाती है। गांव जिठौली के मदनपाल सिंह ने बताया कि बरसात के इंतजार के बाद सबमर्सिबल के पानी से धान की रोपाई शुरू करा दी है, लेकिन बारिश कम होने से धान का उत्पादन घट जाता है। कुम्हरौर के प्रभाकर त्रिवेदी कहते हैं कि एक खेत में सबमर्सिबल लगा है। पंपिग सेट से सिचाई बहुत महंगी पड़ती है और उत्पादन भी कम हो जाता है। जिससे धान की फसल कम कर दी है। अमृतपुर के भूपेंद्र सिंह कहते हैं कि डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं। जिससे धान की लागत बहुत बढ़ गई है और बारिश कम होने से उत्पादन कम हो जाता है। जिससे किसानों की लागत भी नहीं निकल पाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.