पेड़ गिरने से बदायूं मार्ग पर एक घंटे आवागमन बाधित
संवाद सूत्र, राजेपुर : हवा के साथ हुई बरसात में बदायूं मार्ग पर राजेपुर में पेड़ गिर गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 10:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 10:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजेपुर : हवा के साथ हुई बरसात में बदायूं मार्ग पर राजेपुर में पेड़ गिर गया। जिससे करीब एक घंटे आवागमन बाधित रहा।
शनिवार को तेज हवा के साथ हुई बरसात में राजेपुर में बदायूं मार्ग पर पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। जिससे आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की सड़क के दोनों तरफ लाइन लग गई। दुपहिया वाहन फुटपाथ से लोग निकालते रहे। थानाध्यक्ष अंगद ¨सह ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी मंगाई। जेसीबी ने सड़क से पेड़ हटवाया। करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तेज हवा में सड़क के किनारे खड़ा पेड़ गिर गया था। जिससे आवागमन बाधित हो गया था। जेसीबी से पेड़ हटवाकर आवागमन शुरू करा दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें