गाली-गलौज के विरोध पर वृद्ध को गोली मारी, लोहिया अस्पताल रेफर
संवाद सूत्र, कमालगंज : क्षेत्र में दो युवक शराब पीकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। वृद्ध ने उनका
संवाद सूत्र, कमालगंज : क्षेत्र में दो युवक शराब पीकर आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। वृद्ध ने उनका विरोध करते हुए उनके घर शिकायत करने चले गए। इस पर दबंग ने वृद्ध को गोली मार दी।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर माझगांव निवासी अधिवक्ता विनोदकांत दुबे ने गांव के ही शैलेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ खिलौना, सोना ¨सह, अभय प्रताप, महेंद्र प्रताप व कुलदीप ¨सह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा, गुरुवार को उनके पिता जयदेव नारायन दुबे (70) अपने निजी विद्यालय में लेटे थे। तभी शैलेंद्र प्रताप उपरोक्त लोगों के साथ दरवाजे पर गाली देने लगे। पिता आरोपितों के घर शिकायत करने पहुंचे तो यहां उन्हें लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे तो उनकी भी पिटाई कर दी। तभी शैलेंद्र ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे पिता के पैर में गोली लग गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया मुकदमा
गांव अखमेलपुर में वृद्ध से मारपीट करने और फाय¨रग कर उन्हें घायल करने के मामले में खुदागंज चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने आरोपित खिलौना उर्फ शैलेंद्र, सोना उर्फ कौशलेंद्र, महेंद्र, रामबाबू व अभय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें धारा 144 का उल्लंघन करने की बात कही है। पुलिस ने शैलेंद्र, महेंद्र व रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया है।