Move to Jagran APP

अधिकारी चुनाव में व्यस्त, शहर में कूड़े के ढेर

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष व अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं। जिसके चलते कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप शहर में कई-कई दिन कूड़ा नहीं उठ रहा है। बेसहारा मवेशी कूड़े को फैला देते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 08:09 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 08:09 PM (IST)
अधिकारी चुनाव में व्यस्त, शहर में कूड़े के ढेर
अधिकारी चुनाव में व्यस्त, शहर में कूड़े के ढेर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : नगर पालिका अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं। जिसके चलते कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप शहर में कई-कई दिन कूड़ा नहीं उठ रहा है। बेसहारा मवेशी कूड़े को फैला देते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

loksabha election banner

शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोग परेशान हैं। गंगा नगर कालोनी के मोड़ पर नलकूप के सामने दो दिन कूड़ा पड़ा है। कर्मचारी उसे उठाने नहीं आए। स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में कर्मचारियों से कहा भी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पास में ही स्थित मंदिर में महिलाएं व पुरुष दर्शन पूजन करने दिन-भर आते-जाते हैं। लोगों को कूड़े की वजह से काफी कठिनाई होती है। इसके अलावा भी दर्जनों स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। बेसहारा मवेशी कूड़ा फैला देते हैं। जिससे राहगीरों के लिए समस्या और बढ़ती है। नगरपालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई है। वह स्वयं भी निरीक्षण कर रहे हैं। यदि कहीं से शिकायत मिलेगी तो तुरंत सफाई कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.