विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर पंचायत संकिसा के गठन की अधिसूचना जारी, मांगी आपत्तियां

By JagranEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 07:15 PM (IST)

मेरापुर सहित आठ ग्राम पंचायतों के विलय का प्रस्ताव

नगर पंचायत संकिसा के गठन की अधिसूचना जारी, मांगी आपत्तियां
नगर पंचायत संकिसा के गठन की अधिसूचना जारी, मांगी आपत्तियां

नगर पंचायत संकिसा के गठन की अधिसूचना जारी, मांगी आपत्तियां

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन ने अधिसूचना जारी की है। जिसमें आपत्तियां मांगी जाएंगी। उन पर सुनवाई के बाद अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। ग्राम पंचायत मेरापुर व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के गांव सहित कुल आठ ग्राम पंचायतों को इसमें शामिल करने का प्रस्ताव है।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राजकीय मुद्रणालय ऐश बाग लखनऊ इस अधिसूचना को गजट कराएगा। गजट के 15 दिन तक लोग अपनी आपत्तियां दे सकेंगे, जिन पर सुनवाई होगी। इसके बाद शासन नगर पंचायत घोषित करने पर निर्णय लेगा। जारी अधिसूचना में राजस्व ग्राम संकिसा बसंतपुर, पुनपालपुर, मेरापुर, पमरखिरिया, श्योगनपुर, अर्जुनपुर, पखना हमीरखेड़ा एवं सिठौली को इसमें शामिल किया जाएगा। विदित है कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव का गांव भूड़नगरिया ग्राम पंचायत पखना हमीरखेड़ा में लगता है।