मुंबई से आया भांजा निकला कोरोना पॉजिटिव, मामा की रिपोर्ट निगेटिव
मुंबई से लौटे भांजे की ुंबई से लौटने पर घर न जाकर मिशन अस्पताल में जांच कराने गए थे।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : मुंबई से लौटे भांजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब कि उसके मामा की रिपोर्ट निगेटिव आई। रिपोर्ट मिलते ही भांजे को औरैया के हास्पिटल दिबियापुर में भर्ती करा दिया गया है। उधर मामा की हालत बिगड़ने पर उन्हें क्वॉरंटाइन सेंटर से लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों मुंबई से लौटने पर घर न जाकर मिशन अस्पताल में जांच कराने गए थे।
कमालगंज ब्लाक और मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मॉडल शंकरपुर निवासी 20 वर्षीय युवक रिश्तेदार मामा के साथ मुंबई में रहता है। वहां पर वह होटलों पर आलू व प्याज की सप्लाई करने का काम करता है। जब कि मामा की आलू आढ़त है। दोनों लोग विगत 25 मई को कार से जिले में आए थे। दोनों घर न जाकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां से दोनों को मिशन अस्पताल में बनाए गए क्वॉरंटइन सेंटर भेज दिया गया था। यहां पर दोनों को भर्ती कर 25 मई को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। बुधवार रात मामा को खांसी आने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। देर रात आई दोनों की रिपोर्ट में भांजा कोरोना पॉजिटिव और मामा निगेटिव निकले। गुरुवार को एंबुलेंस से भांजे को औरैया जिले के एल-1 अस्पताल दिबियापुर में भर्ती कराया गया। युवक ने बताया कि उसके चाचा सातनपुर मंडी के पास रहते हैं। चाचा के साले (मामा) कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ग्रेसीगंज के निवासी हैं। दोनों मुंबई में रहकर काम करते हैं। मुंबई से लौटने के बाद वह न तो घर गए और न ही चाचा के पास। जब से वह मिशन अस्पताल में ही क्वारंटाइन कर रहे थे। युवक के शरीर में कोरोना के लक्षण भी नहीं थे। मामा का दोबारा लिया जाएगा सैंपल
मिशन अस्पताल से लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए मामा को खासी आने और भांजा पॉजिटिव आने पर उनका दोबारा सैंपल लिया जाएगा। यह सेंपल अब लोहिया अस्पताल में ही होगा। पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 27, आठ सही
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। इनमें आठ दंपती समेत आठ लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।