Move to Jagran APP

नेहरू ने देश को समाजवादी ढांचे का रास्ता दिखाया

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बुधवार को देश क

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:35 PM (IST)
नेहरू ने देश को समाजवादी ढांचे का रास्ता दिखाया
नेहरू ने देश को समाजवादी ढांचे का रास्ता दिखाया

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 129वीं पुण्यतिथि पर कस्बा मोहम्मदाबाद स्थित अपने भारतीय विद्यालय इंटर कालेज में बैठक का आयोजन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पं. नेहरू ने देश में समाजवादी ढांचे में समाज को ढालने की पृष्ठभूमि तैयार की थी, जिसे सभी ने स्वीकार किया।

loksabha election banner

नेहरू की वजह से ही देश तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ा है। उन्होंने युवाओं को नेहरू के जीवन से सीख लेने की सलाह दी। नेहरू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा कि नेहरू ¨हदू-मुस्लिम एकता के समर्थक व सांप्रदायिकता के घोर विरोधी थे। दीप्ति ¨सह, राजेंद्र नरायन मिश्र, ओमप्रकाश आदि ने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, राकेश सागर, रामाधार पांडेय, अनूप सक्सेना, आशुतोष अग्निहोत्री, मो.हनीफ आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की व संचालन बृजेश कुमार ने किया।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक लोकेश कुमार ने बताया कि पीडी महिला डिग्री कालेज फतेहगढ़ में नेहरू जयंती पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उपप्राचार्य विनीता मिश्रा ने की। सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में मानसी श्रीवास्तव प्रथम, प्रियंका श्रीवास्तव द्वितीय, नेहा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा .रामकृष्ण राजपूत, डा. राजकुमार, डा. श्याम निर्मोही आदि ने विचार व्यक्त किए। डा. रेखा मिश्रा, सुधीर कुशवाहा, जोगराज राजपूत, राकेश कुमार पाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.