अराजकतत्वों का अड्डा बनी नलकूप कॉलोनी
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : कस्बे के निकट लगभग दो एकड़ भूमि पर नलकूप कॉलोनी बनी है। जिसमें न
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : कस्बे के निकट लगभग दो एकड़ भूमि पर नलकूप कॉलोनी बनी है। जिसमें नलकूप व डाक बंगला के अलावा नौकरों के आवास आदि बने हैं। देखरेख के अभाव में कालोनी की बाउंड्रीवाल की ईंटें और डाक बंगले के दरवाजे व खिड़कियां तक दबंग उखाड़ ले गए हैं। फिलहाल यह उजाड़ पड़ी नलकूप कालोनी अराजकतत्वों का अड्डा बन गयी है।
ब्रिटिश शासन काल में कर्मचारियों के लिए कालोनी बनाई गई थी। दौरे पर आने वाले अफसरों रात्रि विश्राम के लिए डाक बंगला भी बनाया गया था। परिसर में घने छायादार व फलदार वृक्ष थे। बाद में ¨सचाई विभाग के अधिकारी भी यहां रुकते रहे। धीरे-धीरे रखरखाव के अभाव में यह वीरान होती गई। परिसर में खड़े कीमती पेड़ तक दबंग काट ले गए और नलकूप कालोनी की खाली पड़ी जमीन पर सरसों व बरसीम की फसल बो दी। अब शाम होते ही यहां अराजकतत्व डेरा डाल देते हैं। शराब और जुए के फड़ सज जाते हैं। विधायक नागेंद्र ¨सह राठौर ने भी एक बार नलकूप कालोनी का निरीक्षण किया। नलकूप विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। इसके बावजूद लगभग एक दर्जन शीशम व आम के कीमती पेड़ बेच लिए गए। खाली पड़े आवासों पर मवेशियों का चारा रखकर कब्जा कर लिया गया।
हालांकि यहां तैनात नलकूप विभाग के जिलेदार राजवीर ¨सह ने बताया कि यहां विगत 15 अगस्त को पौधे लगाए थे। सरसों की फसल पौधों की सुरक्षा के लिए बोई गई। पेड़ सूखकर गिर गए और लकड़ी सड़ रही थी, जिस कारण पेड़ काटे गए। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता रणधीर ¨सह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है कि वहां पर अराजक तत्वों ने अड्डा बना लिया है। मामले को दिखवाया जाएगा।