देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं मोदी
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व झूठे आश्वासन
संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद : भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों व झूठे आश्वासन के विरोध में कांग्रेस ने पोल खोल सम्मेलन का आयोजन किया। ब्लाक स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस की प्रदेश सचिव ऊषा दुबे ने कहा कि पीएम मोदी झूठ का आश्रय लेकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह कांग्रेस को बदनाम कर रहे हैं। डीजल व पेट्रोल की महंगाई चरम पर है और अपराध की स्थिति भयावह हैं।
कांग्रेस कार्यालय के निकट बाग में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश सचिव व सम्मेलन प्रभारी प्रकाश प्रधान ने कहा कि सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं और मोदी विदेशों की सैर कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि देश के नागरिक आज संकटकालीन परिस्थितियों में संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा के मोदी और योगी की दूषित और सांप्रदायिक गतिविधियों के कारण देश की सीमाओं पर संकट है। देश के नौजवानों, किसानों, दुकानदारों व व्यापारियों पर संकट के बादल छाए हैं। प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव ने कहा कि मोदी व योगी सरकार झूठों की सरकार है। एटीएम खाली हैं और बैंकों में पैसा नहीं है। जिला संगठन मंत्री सोनी दीक्षित, दीपक मिश्रा, अनुपमा शर्मा, शिवम तिवारी ने भी संबोधित किया।