दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया पुत्र को जन्म
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार रात एक अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। ज
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार रात एक अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक है। किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित जेल में है। शमसाबाद थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी 10 अप्रैल 2018 को पड़ोसी बसपा नेता इजहार के घर खेलने गई थी। यहां अफसार (46) ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपित व उसके भाई इजहार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपित अफसार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
किशोरी की मां ने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने बच्चे की मांग की है, लेकिन पहले उसकी परवरिश करेंगे, इसके बाद देने पर विचार करेंगे। बताया कि एक आरोपित अभी भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसके परिजन मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दे रहे हैं। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि दूसरे आरोपित इजहार के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। उस पर धमकाने का आरोप है, जांच की जा रही है।