कढ़ी में गिरी छिपकली, खाने से महिला व चार बच्चे बीमार
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद घर में बनी कढ़ी में छिपकली गिर गई। बाद में वही कढ़ी चार
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 06:16 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 06:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : घर में बनी कढ़ी में छिपकली गिर गई। बाद में वही कढ़ी चार बच्चों व उनकी मां ने खा ली। इसकी जानकारी होने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मां व बच्चों को लोहिया अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी अश्वनी कुमार के घर सोमवार को कढ़ी बनी थी। उसमें किसी तरह छिपकली गिर गई। कढ़ी खाने से अश्वनी की पत्नी अनीसा, पुत्र शिवा, तस्सी, शिवांगी व तमिव की तबियत खराब हो गई। पांचों लोगों को लोहिया अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें