Move to Jagran APP

प्रधान व पूर्व प्रधान समर्थकों में चलीं लाठियां, छह घायल

संवाद सहयोगी कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ौल में खेत के पास खड़ा ट्रैक्टर हटाने को लेकर वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में संघर्ष हो गया। जिसमें प्रधान सहित दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 11:06 PM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 06:19 AM (IST)
प्रधान व पूर्व प्रधान समर्थकों में चलीं लाठियां, छह घायल
प्रधान व पूर्व प्रधान समर्थकों में चलीं लाठियां, छह घायल

संवाद सहयोगी, कायमगंज : कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़ौल में खेत के पास खड़े ट्रैक्टर हटाने को लेकर वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में संघर्ष हो गया। जिसमें प्रधान सहित दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

loksabha election banner

पूर्व प्रधान के परिवार के राजेश तिवारी पुत्र रमेश चंद्र तिवारी का ट्रैक्टर वर्तमान प्रधान अशोक दुबे के खेत के पास खड़ा था। प्रधान पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर हटाने को कहा, इस पर विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष से राजेश तिवारी, उनके भाई जितेंद्र तिवारी, भतीजा अजीत पुत्र जितेंद्र तथा दूसरे पक्ष से प्रधान अशोक दुबे, उनकी पत्नी मीरा देवी व पुत्र रजत दुबे घायल हुए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। सभी छह घायलों का सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण व उपचार हुआ है। राजेश तिवारी की तहरीर पर प्रधान अशोक दुबे व उनके पुत्र शैलेंद्र, रजत व प्रतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें आरोप है कि आरोपितों ने लाठी डंडों व सरिया से हमला किया व पिस्टल निकाल कर धमकाया। दूसरी ओर प्रधान के पुत्र रजत दुबे ने राजेश तिवारी, जितेंद्र, अजीत व भोलू के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें आरोप है कि उक्त लोग उनके खेत से ट्रैक्टर में घूरा भर रहे थे। उन्होंने रोका तो हमलावर हो गए व घर में घुसकर मारपीट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.