श्रमिक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद श्रम विभाग की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण जागरुकता कार्यक्र
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : श्रम विभाग की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण जागरुकता कार्यक्रम में श्रमिक महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रमिक महिलाओं से कहा गया कि वह योजनाओं का लाभ उठाएं।
गुरुवार को बेवर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके गुप्ता ने कहा कि सरकार श्रमिक महिलाओं के लिए मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, आवासीय विद्यालय व कौशल विकास तकनीकि उन्नयन एवं प्रमाणन योजना चला रही है। श्रमिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों।। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिक महिलाओं की बेटी की शादी से लेकर पढ़ाई व व्यवसायिक शिक्षा आदि में सहयोग कर रही है। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार 55 हजार रुपये की सहायता दे रही है। व्यवसायी गौरव अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक अपने अधिकारों को पहचानें। सौरभ अग्रवाल ने सभी को श्रम कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर पर विकास गुप्ता, अतुल कुमार, जुगुल किशोर मिश्र व करीब 40 महिलाएं मौजूद रहीं।