कोविड-19 की वैक्सीन पास, सर्वर फेल
जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद दूसरे चरण में सर्वर फेल होने से स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों क
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दूसरे चरण में सर्वर फेल होने से स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से टीकाकरण होना था, लेकिन पोर्टल से सूची न निकलने से एक घंटे देरी से टीकाकरण शुरू हो सका। हालांकि बाद में मैनुअल ढंग से कोविड वैक्सीन लगवाने वालों के नाम अंकित किए गए। सर्वर फेल होने के चलते टीकाकरण का फीसद कम रहा। हालांकि पोर्टल से 1100 कर्मचारियों में मात्र 876 लोगों की सूची निकली। जिस पर जिले में बनाए गए 11 बूथों पर 525 स्वास्थ्य कर्मचारी और अधिकारियों ने कोविड वैक्सीन लगवाई।
डॉ. राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने दोपहर 11:14 पर पहला टीकाकरण कराया। इसके बाद डॉ. सुनील अग्रवाल ने 11:15 पर वैक्सीन लगवाई। डॉ. कृष्णा बॉस ने भी वैक्सीन लगवाई। इसी प्रकार लोहिया पुरुष अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी मनोज कुमार ने पहला टीका लगवाया। इसके बाद कर्मचारी सुचित कटियार ने वैक्सीन लगवाई। इसके बाद डॉ. श्रेय खंडूजा, डॉ. राजकिशोर, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी, डॉ. अरिदमन सिंह, फार्मासिस्ट प्रवीन कुमार, फार्मासिस्ट अरुण कटियार आदि ने टीकाकरण कराया। सिविल अस्पताल लिजीगंज में बनाए गए बूथ पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरिफ सिद्दीकी, डॉ. दीपक कटारिया आदि ने टीकाकरण कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि जनपद में 11000 लोगों का कोविड वैक्सीन लगने का लक्ष्य था, लेकिन 876 लोगों की सूची पोर्टल से निकल सकी। इनमें 525 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कराया।
अस्पताल- होना था टीकाकरण- हुआ टीकाकरण (संख्या में)
लोहिया अस्पताल पुरुष - 100 - 50
लोहिया अस्पताल महिला -100 - 78
सिविल अस्पताल लिजीगंज - 197 - 103
सीएचसी मोहम्मदबाद - 119 - 89
सीएचसी कमालगंज - 200-130
सीएचसी बरौन-160-75
कुल हुआ टीकाकरण- 876 - 525